Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दर्जा मंत्री हुकुम सिंह कुंवर का राज्य आंदोलनकारियो ने किया जोरदार स्वागत। सुनी समस्याए

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 18, 2026

दर्जा मंत्री हुकुम सिंह कुंवर का राज्य आंदोलनकारियो ने किया जोरदार स्वागत। सुनी समस्याए

राज्य आंदोलनकारियो की समस्याओं का ड्राफ्ट बनाकर मुख्यमंत्री के सम्मुख रखा जाएगा:कुंवर

वंचित राज्य आंदोलन कारियों के चिन्हींकरण के लिए प्रमुखता से किया जाएगा कार्य। सीएम के सामने रखी जाएगी चिन्हीकरण की मांग।

अध्यक्ष राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद उत्तराखंड हुकम सिंह कुवर अपने चंपावत जिले के दौरे के दौरान आज गुरुवार को लोहाघाट पहुंचे। लोहाघाट पहुंचने पर राज्य आंदोलनकारियो व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियो के द्वारा आंदोलनकारी सम्मान परिषद अध्यक्ष के सामने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।दर्जा मंत्री कुंवर ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियो की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियो को आश्वासन देते हुए कहा उनकी समस्याओ का ड्राफ्ट तैयार कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखा जाएगा उन्होंने कहा उन्हें पूरा विश्वास है मुख्यमंत्री उत्तराखंड राज्य आंदोलन कारियों की समस्या का समाधान अवश्य करेंगे कहां मुख्यमंत्री राज्य आंदोलनकारियो की काफी चिंता करते हैं। दर्जा मंत्री कुंवर ने कहा जिले के वंचित राज्य आंदोलनकारियो के चिन्हीकरण के लिए जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मानकों में ढील देते हुए वंचित राज्य आंदोलनकारियो के चिन्हीकरण की मांग की जाएगी उन्होंने कहा राज्य आंदोलन में चंपावत जिले की मातृ शक्ति ,युवा ,पत्रकार व कर्मचारियों के द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया था कहा वंचित राज्य आंदोलनकारियो के चिन्हीकरण के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान उन्होंने दायित्व दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पार्टी हाई कमान को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चंपावत जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत का विधायक बनना चंपावत के लिए विकास के लिए देवीशक्ति का चमत्कार है। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी प्रहलाद सिंह मेहता, भूपेश देव (ताऊ), राजू गढ़कोटी, सुरेश ढेक, सुरेंद्र बोहरा , भुवन जोशी के अलावा वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे, जगदीश राय,भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर, ललित मोहन कुवर ,लोहित खोलिया,अजय महरा व भाजपा नेता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें