Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी ने ली बैठक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही।

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 27, 2025

यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी ने ली बैठक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही।

महिला होमगार्डों की कार्यप्रणाली के खिलाफ लोगों ने जताई नाराजगी पीआरडी जवानों को तैनात करने की उठी मांग।

पुलिस कप्तान ने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के पुलिस अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश। जनता से सहयोग की अपील।लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए आज सोमवार को लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा पालिका सभागार लोहाघाट में लोहाघाट व्यापार मंडल, आम नागरिकों व जनप्रतिनिधियों के साथ लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में स्कूल समय में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूती से लागू करने, सड़कों किनारे वाहनो व बाईकों को नो पार्किंग जोन में आड़े तिरछे खड़े वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने,पूर्व एसडीएम के0एन0 गोस्वामी के द्वारा लागू की गई यातायात व्यवस्थाओं को दुबारा से शुरू करने, रेट्रो साइलेंसर व ओवर स्पीड बाइकर्स पर कार्रवाई करने की मांग लोगों के द्वारा एसपी चंपावत से की गई तथा यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई सुझाव दिए गए। इसके अलावा टीआरसी लोहाघाट में बनी पार्किंग को जल्द शुरू कर पुल्ला स्टैंड की गाड़ियों को वाहन पार्क करने की भी मांग की गई तथा स्टेशन बाजार में खड़ी रहने वाली रेडियो को सफेद पट्टी से भीतर लगाने तथा सब्जी मंडी में भेजने की भी मांग की गई। वहीं लोगों में महिला होमगार्ड की कार्य प्रणाली के खिलाफ काफी नाराजगी दिखी लोगों ने पुलिस अधीक्षक से महिला होमगार्ड के बदले पीआरडी के जवानों की तैनाती करने की भी मांग की गई। एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा सभी लोगों के द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से सुना ।एसपी चंपावत ने कहा नगर की यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा पर उसमें उन्हें जनता का सहयोग चाहिए। एसपी चंपावत ने कहा नो पार्किंग जोन व सड़क किनारे बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहनों पर पुलिस चालानी कार्रवाई करेगी ,स्कूल समय में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को कड़ाई से लागू किया जाएगा ,सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक किसी भी माल वाहक वाहन को माल उतारने की अनुमति कतई नहीं दी जाएगी। एसपी चंपावत के द्वारा पुलिस अधिकारियों को तत्काल ओवर स्पीड बाइकर्स व रेट्रो साइलेंसर पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।एसपी चंपावत ने कहा पूर्व एसडीएम गोस्वामी के द्वारा लागू की गई यातायात व्यवस्था का अध्ययन कर उसे दोबारा से शुरू करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और टीआरसी पार्किंग को शुरू करवाने के लिए जल्द एक बैठक आयोजित की जाएगी। एसपी चंपावत ने लोहाघाट नगर की जनता को आश्वासन देते हुए कहा जल्द नगर की यातायात व्यवस्था पर सुधार नजर आएगा तथा जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील भी पुलिस कप्तान के द्वारा की गई। हालांकि नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर कई बैठके आयोजित हो चुकी है कुछ दिन असर नजर भी आता है फिर यातायात व्यवस्था पुराने रूप में लौट आती है। अब देखना है कि पुलिस कप्तान के निर्देशों का लोहाघाट पुलिस कितनी सख्ती से पालन करा पाती है और जनता कितना सहयोग देती है। बेठक में एडवोकेट नवीन मुरारी,व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, पूर्व अध्यक्ष भैरव दत्त राय, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, सतीश चंद्र पांडे ,सुभाष बगोली, गोविंद बोहरा, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, राजू गरकोटी ,सतीश खर्कवाल ,दिनेश सूतेड़ी ,सभासद सुरेश फर्त्याल,दीपक गोस्वामी ,आशीष राय, योगेश जोशी,डॉ महेश ढेक,नरेश करायत, कैलाश पांडे,भुवन चंद्र राय, जीवन गहतोड़ी, मनोज गर्ग , यातायात निरीक्षक हयाद सिंह,सब इंस्पेक्टर कुंदन बोहरा सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें