Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:6 महीने से सोलर हैंड पंप खराब जनता परेशान जल संस्थान के खिलाफ जताई नाराजगी।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 30, 2026

6 महीने से सोलर हैंड पंप खराब जनता परेशान जल संस्थान के खिलाफ जताई नाराजगी। चंपावत जिले के लोहाघाट के तल्ला चांदमारी क्षेत्र के पर्यटक आवास गृह के पास जल संस्थान के द्वारा लगाया गया सोलर हैंड पंप पिछले छः महीने से खराब पड़ा हुआ है। जिस कारण क्षेत्र में पेयजल का संकट बना हुआ है। क्षेत्र के शेखर तिवारी, नरेंद्र सामंत व अन्य लोगों ने बताया इस हैंड पंप पर तल्ला चांदमारी क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्र की बड़ी आबादी पेयजल के लिए निर्भर रहती है। पर पिछले 6 महीने से हैंडपंप खराब होने से इस क्षेत्र के लोग गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है पर उनकी ओर से हैंडपंप ठीक करने की दिशा में कोई कदम नही उठाया जा रहा हैं। लोगों ने कहा बड़ी मुश्किल से एक साल के बाद जल संस्थान के द्वारा इस हैंड पंप को ठीक किया गया था ।पर कुछ दिन चलने के बाद ही यह सोलर हैंड पंप खराब हो गया है। कहा बारिश न होने से क्षेत्र में पेयजल का संकट गहराने लगा है ।जिस कारण लोग काफी परेशान है लोगों ने जल संस्थान व शासन प्रशासन से जल्द से जल्द इस सोलर हैंड पंप को ठीक करने की मांग की है।वही जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने कहा जल्द मैकेनिक बुलाकर सोलर हैंड पंप को ठीक कराया जाएगा । मामले में क्षेत्रीय लोगों में जल संस्थान की कार्य प्रणाली के खिलाफ काफी नाराजगी है।

जरूरी खबरें