Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:राहत एवं बचाव टीमों का रास्ता रोका बंद सड़कों ने मटियानी पहुंचने की कोशिश में जुटी टीमें रोसाल तक पहुंच चुकी है टीम

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 14, 2024
राहत एवं बचाव टीमों का रास्ता रोका बंद सड़कों ने मटियानी पहुंचने की कोशिश में जुटी टीमें रोसाल तक पहुंच चुकी है टीम जिले में हुई दो दिन की मूसलाधार बारिश चारों ओर तबाही के निशान छोड़ गई बारिश से मटियानी के नकेला तोक में एक महिला की मौत हो गई तथा एक छात्र लापता बताया जा रहा है राहत एवं बचाव टीमे मटियानी व अन्य क्षेत्र में पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है लेकिन बंद सड़कों ने टीमों का रास्ता रोका हुआ है लोहाघाट तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के नेतृत्व में बचाव टीमे मटियानी पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई हैं तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने बताया सड़क में जगह-जगह भारी मलवा आया हुआ है तथा कई जगह सड़क बह गई है जेसीबी की मदद से सड़क खोलते हुए वह टीम के साथ रोसाल तक पहुंच गए हैं उन्होंने कहा वह टीम के साथ जल्द मटियानी पहुंचने की कोशिश में लगे हैं उन्होंने कहा वह आज टीम के साथ मटियानी पहुंचने की पूरी कोशिश करेंगे वही ढोरजा में गौशाला मे मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद कल शाम को एसडीएम रिंकु बिष्ट टीम के साथ जैसे-तैसे ढोरजा पहुंची और महिला के सव का पोस्टमार्टम करा कर सव परिजनों को सौंप दिया है कुल मिलाकर बारिश ने जगह-जगह तबाही मचाई है अब ग्रामीण शिद्दत से प्रशासनिक मदद का इंतजार कर रहे हैं और प्रशासन भी जल्द से जल्द आपदा ग्रस्त क्षेत्र में पहुंचने की जी जान से कोशिश कर रहा है मोहित डीएम चंपावत नवनीत पांडे स्थिति पर नज़रें बनाए हुए हैं उन्होंने सभी राहत एवं बचाव टीमों को जल्द से जल्द आपदा ग्रस्त क्षेत्र में पहुंचने के निर्देश दिए हैं

जरूरी खबरें