Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

: लोहाघाट: भारतोली में डंपर पलटने से ढाई घंटे बंद रहा लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच सड़क किनारे पड़ा मलवा बना दुर्घटना का कारण

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 25, 2024
डंपर पलटने से ढाई घंटे बंद रहा लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच सड़क किनारे पड़ा मलवा बना दुर्घटना का कारण शुक्रवार दोपहर 2:00 के लगभग टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर ईट लेकर जा रहा डंपर (uk05 CA1101 )लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच में बाराकोट के भारतोली के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े हुए मलबे में चढ़कर बीच सड़क में पलट गया जिस कारण एनएच बंद हो गया है एनएच बंद होने से कई वाहन व यात्री फंस गए थे वहीं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपेंद्र अधिकारी व अन्य लोगों ने बताया सड़क किनारे पड़े मलवे को विभाग द्वारा नहीं हटाया गया जिस कारण डंपर पलट गया मलबे के कारण वाहनों के निकलने की जगह नहीं बची वहीं दुर्घटना में वाहन चालक पुष्कर सिंह व एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटे आए हैं गनीमत रही डंपर खाई में गिरने से बाल बाल बच गया अन्यथा हादसा जानलेवा हो सकता था वही लोगों ने एनएच के अधिकारियों से सड़क किनारे मलबे को हटाने की मांग की है जेसीबी मशीन की मदद से शाम 4:30 बजे के लगभग एनएच को खोला गया लगभग ढाई घंटे बड़ी संख्या में यात्री व वाहन फंसे रहे

जरूरी खबरें