Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भास्कर गड़कोटी को अस्पताल प्रबंध समिति मे प्रतिनिधि किया नामित

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 14, 2026

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भास्कर गड़कोटी को अस्पताल प्रबंध समिति मे प्रतिनिधि किया नामितबीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल ने लोहाघाट के भाजपा के युवा नेता भास्कर गड़कोटी को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा प्रबंधन समिति हेतु अपने प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है। राज्यसभा सांसद डॉक्टर नरेश बंसल के वरिष्ठ निजी सचिव डॉक्टर कमल गहतोड़ी ने राज्यसभा सांसद डॉक्टर बंसल की ओर से जारी पत्र सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान को प्रेषित किया है। अस्पताल प्रबंधन समिति का राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि बनने पर भाजपा नेताओं व क्षेत्रीय जनता ने युवा भाजपा नेता भास्कर गड़कोटी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।कहा भास्कर गड़कोटी के अस्पताल प्रबंधन समिति मे राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि नामित होने से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की व्यवस्था में सुधार आएगा। भाजपा नेता भास्कर गड़कोटी ने अस्पताल प्रबंधन समिति मे राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि नामित किए जाने पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर नरेश बंसल व भाजपा हाई कमान तथा सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया है। कहा वह अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे।

जरूरी खबरें