Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:बारिश ने खोली नगर पालिका की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल दुकानों में घुसा पानी 

Laxman Singh Bisht

Wed, May 8, 2024
बारिश ने खोली नगर पालिका की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल दुकानों में घुसा पानी बुधवार दोपहर लोहाघाट नगर में एक घंटे हुई बारिश ने नगर पालिका लोहाघाट की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है नालियां बंद होने से बरसात का गंदा पानी व्यापारी की दुकानों में घुस गया और गलियां नालों में तब्दील हो गई जिस कारण व्यापारियों में पालिका के खिलाफ काफी आक्रोश है लोहाघाट नगर की अल्मोड़ा अर्बन बैंक गली नाले में तब्दील हो गई और लोगों का पैदल आना-जाना तक मुश्किल हो गया व्यापारियों ने कहा वह पालिका से लंबे समय से बंद पड़ी नालियों को खोलने की मांग कर रहे हैं पर पालिका के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है उन्होंने कहा नालियां बंद होने से बरसात का सारा गंदा पानी सड़कों से बहता हुआ उनकी दुकानों में घुस गया जिस कारण उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है व्यापारियों ने पालिका से नालियों को खोलने की मांग की है व्यापारियों ने कहा शिकायत करने पर पालिका के द्वारा सिर्फ खाना पूर्ति कर दी जाती है उन्होंने कहा अगर पालिका जल्द बंद पड़ी नालियों को नहीं खोलती है तो व्यापारी पालिका के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी पालिका की होगी मालूम हो डीएम चंपावत के द्वारा आगामी मानसून सत्र को देखते हुए सभी विभागों को बंद पड़ी नालियां व कलमटो को खोलने के कड़े निर्देश दिए गए हैं पर उसके बावजूद भी पालिका के कानों में जू तक नहीं रेग रही है जबकि पालिका नगर वासियों से सर्विस चार्ज वसूल करती है

जरूरी खबरें