Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मां भगवती महोत्सव बलाई में खेलकूद प्रतियोगिताओं की मची धूम क्रॉस कंट्री में पीयूष और साक्षी ने मारी बाजी।e

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 4, 2025

मां भगवती महोत्सव बलाई में खेलकूद प्रतियोगिताओं की मची धूम क्रॉस कंट्री में पीयूष और साक्षी ने मारी बाजी।लोहाघाट के बलाई गांव में ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट व युवक मंगल दल के पंकज सिंह बिष्ट के दिशा निर्देश में चल रहे मां भगवती महोत्सव 2025 में खेलकूद और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई महोत्सव के तृतीय दिवस पर महिला व पुरुष वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। तृतीय दिवस की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने किया। उनके द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया मुख्य अतिथि फर्त्याल ने महोत्सव कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। बालक वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ में पीयूष बिष्ट, हरीश बिष्ट ,नितिन बिष्ट, शिवराज सिंह ,हिमांशु पहले पांच स्थानों में रहे। बालिका वर्ग ओपन क्रॉस कंट्री में साक्षी भंडारी अंकित बिष्ट और लक्ष्मी बिष्ट के द्वारा पहले तीन स्थान प्राप्त किए। बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में आयुष पवन तो आर्यन तथा बालिका वर्ग में सुनीता, दीपांशी व बबीता ने पहले तीन स्थान प्राप्त किए।मुख्य अतिथि के द्वारा सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी इस दौरान महोत्सव कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथि चिराग फर्त्याल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह बोरा, प्रियांशु बिष्ट, प्रशांत बिष्ट सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें