Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टला बड़ा हादसा सड़क में पलटी सवारियो से भरी बुलेरो।

चम्पावत व लोहाघाट महायोजना-2041 (प्रारूप) पर जनता से मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

सूचना

: लोहाघाट:बदहाल सफाई व्यवस्था पर लोगों का पालिका के खिलाफ प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 28, 2024
बदहाल सफाई व्यवस्था पर लोगों का पालिका के खिलाफ प्रदर्शन लोहाघाट नगर की सफाई व पथ प्रकाश व्यवस्था चरमरा गई है शनिवार को निबर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर नगर पालिका लोहाघाट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया निबर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद लाल वर्मा व लोगो ने कहा नगर पालिका परिषद लोहाघाट के द्वारा नगर में सफाई व पथ प्रकाश व्यवस्था के नाम पर धनराशि तो वसूल करी जा रही है परंतु नगर में ना तो ठीक से सफाई व्यवस्था की जा रही है और नाही पथ प्रकाश व्यवस्था ठीक की जा रही है जिससे बाजार क्षेत्र के व्यापारियों में नगर पालिका परिषद के विरुद्ध काफी रोष है उन्होंने कहा जब से पालिका में प्रशासक को चार्ज मिला है तब से लोग परेशान हैं नगर के हर वार्डों और बाजार की नालियों में भी साफ-सफाई नियमित रुप से नहीं हो रही है, जिससे गंदगी का अंबार लगा रहता है, सफाई के अलावा नगर में कई स्थानों स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी हैं। लोगों ने कहा कि यदि शिकायत करने पालिका जाते हैं तो वहां पर कोई सक्षम अधिकारी भी नहीं मिलता है, अगर यही हाल रहा तो वह पालिका के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। तथा सर्विस टैक्स देना बंद कर देंगैप्रदर्शन करने में पर प्रदर्शन करने में मनोज खर्कवाल, हेमराय, अनंत शाह, राजू बिष्ट ,जगदीश बोरा, चंदू राय ,नवीन कुमार ,राजू मराठा ,जाकिर हुसैन ,देवकीनंदन गढ़कोटी, दीपक राय , लीलांबर गहतोरी ,सतीश राजन आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें