Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

सूचना

: लोहाघाट:बंगाल टाइगर दिखने से वरदाखान क्षेत्र में दहशत ग्रामीणों ने पिजड़ा लगाकर पकड़ने की वन विभाग से की मांग

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 19, 2024
बंगाल टाइगर दिखने से वरदाखान क्षेत्र में दहशत ग्रामीणों ने पिजड़ा लगाकर पकड़ने की वन विभाग से की मांग चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के वरदाखान में बंगाल टाइगर नजर आया है जिस कारण पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जोशी ने बताया गांव के नवल जोशी ने गधेरे में बंगाल टाइगर को देखा है जिसकी उन्होंने छुपकर तस्वीर खींची है मनोज जोशी ने कहा क्षेत्र में गुलदारों ने पहले से ही आतंक मचाया हुआ है ग्रामीणों के कई मवेशियों को मौत के घाट गुलदार उतार चुके हैं जोशी ने कहा अब बंगाल टाइगर के क्षेत्र में दिखने से नया खतरा पैदा हो गया है वही समस्त क्षेत्र वासियों ने वन विभाग से बंगाल टाइगर व गुलदारो के आतंक से निजात दिलाने की मांग करते हुए वन विभाग को ज्ञापन दिया है मालूम हो बंगाल टाइगर पर्वतीय क्षेत्र में कम नजर आता है वहीं वन विभाग का कहना है आजकल प्रजनन काल होने के कारण बंगाल टाइगर लंबी दुरिया तय करता है तथा गुलदार भी आक्रामक हो जाते हैं वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल व अकेले इधर-उधर ना जाने की अपील की है ज्ञापन देने में मनोज जोशी, नवल जोशी, प्रकाश चंद्र, सुरेश चंद, मोहन जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें