Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :आबादी क्षेत्र में पहुंचा विशालकाय भालू लोगों में दहशत। महिलाओं व बच्चों को खतरा।

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 7, 2025

आबादी क्षेत्र में पहुंचा विशालकाय भालू लोगों में दहशत। महिलाओं व बच्चों को खतरा।

ग्रामीणों की वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग।लोहाघाट के खूना बोरा व मानेश्वर क्षेत्र में आज मंगलवार शाम को एक जंगली भालू आबादी क्षेत्र में नजर आया है। अचानक विशालकाय भालू के दिखने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। खूना बोरा के पूर्व प्रधान भय्यू बोरा व मझेरा के पूर्व प्रधान रमेश पांडे तथा युवा गोकुल बिष्ट ने बताया आज मंगलवार शाम को वह लोग पूर्णागिरि महोत्सव से वापस लौट रहे थे तभी राजमार्ग के नीचे खूना के पास जंगल में यह विशालकाय भालू उन्हें नजर आया। उन लोगों के द्वारा भालू को भगाने के लिए काफी हल्ला किया गया पर भालू वहां से टस से मस नहीं हुआ। कहा कुछ देर बाद भालू नीचे जंगल को चला गया। उन्होंने कहा आबादी क्षेत्र में भालू महिलाओं, बच्चों व ग्रामीणों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है कहा यही पर बच्चों के स्कूल भी है और गांव की महिलाएं जंगल में मवेशियों के लिए घास व चार पत्ती लाने जाती है। कहां भालू स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए भी बड़ा खतरा हो सकता है उन्होंने कहा काफी बरसों के बाद यहा भालू नजर आया है। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द भालू को पकड़ने व उसके आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। भालू की आबादी क्षेत्र में दिखाने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैली हुई है।

जरूरी खबरें