Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

डीडीहाट:08 घंटे में हत्या का खुलासा अभियुक्त वाहन चालक गिरफ्तार । सड़क किनारे पड़ा मिला था भूपेंद्र का सव

लोहाघाट:सरकार पहुंची जनता के द्वारा दूरस्थ मऊ में लगा बहुउद्देशीय शिविर। डीएम ने सुनी जन समस्याएं

टनकपुर मे 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

चंपावत:बातों-बातों में हरेले के सरकारी पेड़: पौध रोपण नहीं फोटो रोपण :भगवत प्रसाद पांडे

लोहाघाट:बिसंग के कलचौड़ा में गौशाला में घुसा किंग कोबरा वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू।किंग कोबरा की दस्तक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर देवराड़ी बैंड मे पहाड़ी में लटके पत्थर हटे दुर्घटनाओं को दे रहे थे दावत। खबर का असर।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 10, 2025

खबर का असर।लोहाघाट।लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में देवराड़ी बैंड के पास बने स्लाइडिंग जोन में पहाड़ी में लटका पत्थरों का गुच्छा दुर्घटना को दावत दे रहा था। जिस पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति व क्षेत्र के लोगों ने संभावित दुर्घटना को देखते हुए पहाड़ी से पत्थरों को हटाने की मांग प्रशासन से की थी। संभावित दुर्घटना को देखते हुए इस खबर को शुक्रवार को काली कुमाऊं खबर के द्वारा प्रमुखता से दिखाया गया था। जिस पर मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएम चंपावत नवनीत पांडे व एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के द्वारा एनएच के अधिशासी अभियंता को तत्काल पहाड़ी से पत्थरों को हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद एनएच के अधिकारी हरकत में आए। आज शनिवार को एनएच के द्वारा मजदूर लगाकर दुर्घटनाओं का सबब बने पहाड़ी में लटके हुए इन पत्थरों को हटा दिया गया है। वही क्षेत्रीय लोगों के द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेने के लिए डीएम चंपावत, एसडीएम लोहाघाट व एनएच को धन्यवाद दिया गया।

जरूरी खबरें