Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पुलिस स्मृति दिवस पर आईटीबीपी ने शहीद नंदन सिंह चम्याल के स्मारक देवीधूरा मे जाकर दी श्रद्धांजलि।

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 21, 2025

पुलिस स्मृति दिवस पर आईटीबीपी ने शहीद नंदन सिंह चम्याल के स्मारक देवीधूरा मे जाकर दी श्रद्धांजलि।

छमनिया आइटीबीपी कैंप में अमर शहीदों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि।

लोहाघाट के छमनिया में स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 36वीं वाहनी के द्वारा आज मंगलवार 21 अक्टूबर को कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।इस अवसर पर आईटीबीपी के सभी पदाधिकारियो व जवानों ने 2 मिनट का मौन रख अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के बारे में सभी आईटीबीपी के पदाधिकारियो व जवानों को जानकारी दी। उन्होंने 01 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक देश की सुरक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर अमर शहीद हुए 191 शहीदों के नामो की जानकारी देते हुए उनके बारे में बताया गया।इस अवसर पर आइटीबीपी छत्तीस वी वाहिनी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी सुबे सिंह , उप सेनानी मुकेश चंद ,सहायक सेनानी गौरव कुमार ,डॉक्टर सुरभि ,डॉक्टर फिल्म गामटे सहित वाहिनी के समस्त जवान मौजूदरहे। उसके बाद छत्तीस वी वाहिनी के द्वारा कमांडेंट संजय कुमार के निर्देश पर वाहिनी के कार्य क्षेत्र के अमर शहीद सहायक उप निरीक्षक स्वर्गीय नंदन सिंह चम्याल के स्मारक रा0 इंटर कॉलेज देवीधुरा जाकर पुष्प अर्पित कर अमर शहीद को श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में हिमवीरों के साथ शहीद के परिजन एवं स्थानीय जनता ने 02 मिनट का मौन रख अमर शहीद सहायक उप निरीक्षक स्वर्गीय नंदन सिंह को श्रद्धांजलि दी ।इसके साथ ही 36 वी वाहिनी द्वारा शहीद के परिजनों को सम्मानित किया तथा उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।शहीद स्मारक में हुए कार्यक्रम में अमर शहीद चम्याल के पिता लाल सिंह चम्याल, भाई त्रिभवन चम्याल, ग्राम प्रधान गौरव कुमार ,भानु एवं आईटीबीपी के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें