Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:24 दिसंबर को कांग्रेस फूकेगी भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम व विधायक रेनू बिष्ट का पुतला

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 23, 2025

24 दिसंबर को कांग्रेस फूकेगी भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम व विधायक रेनू बिष्ट का पुतला

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा अंकिता भंडारी हत्याकांड में सरकार भाजपा नेता को बचाने का कर रही प्रयास।

नाम उजागर होने के बावजूद सरकार बचा रही है अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीआईपी को।चंपावत कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम उर्फ गट्टू के रूप में उजागर किए जाने एवं भाजपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौंड द्वारा हत्याकांड में उपयोग किए गए वन्नतरा रिसोर्ट पर स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट के इशारे पर बुलडोजर की कार्रवाई किए जाने के खुलासे ने साबित कर दिया है की अंकिता भंडारी के हत्यारे को राज्य सरकार एवं पुलिस का संरक्षण प्राप्त है उसके विरोध में भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम एवं भाजपा विधायक रेणु बिष्ट की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कल दिनांक 24 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे लोहाघाट स्टेशन में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक तादात करने की अपील की है।.

जरूरी खबरें