Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पुल्ला प्रीमियर लीग में ओल्ड स्टार की शानदार जीत पारस वर्मा की शानदार हैट्रिक

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 29, 2025

पुल्ला प्रीमियर लीग में ओल्ड स्टार की शानदार जीतलोहाघाट ब्लॉक के पुल्ला मे चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट मे रविवार को 5 वा मैच ओल्ड स्टार 11पुल्ला और जाख 11 के मध्य खेला गया। जिसमे जाख 11 ने टॉस जीत कर बोलिंग करने का निर्णय लिया ओल्ड स्टार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर मे 144 रन का लक्ष्य रखा । लक्ष्य का पीछा करते हुवे जाख 11 मात्र 81रन मे आल आउट हो गयी ओल्ड स्टार (11)के ऑल राउंडर खिलाड़ी पारस वर्मा के द्वारा एक ओवर मे हेट्रिक लेने के साथ 4 विकेट लिए, जिसके लिए पारस को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच के मुख्य अथिति सामाजिक कार्यकर्ता और यूकेडी के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पुनेठा (राजू भैय्या ) रहे उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को खेल भावना से खेलने को कहा तथा प्रतियोगिता के आयोजक युवाओं की सराहना की।अंपायर की भूमिका विनय भंडारी और प्रियांशु भंडारी ने निभाई और मैच का आँखों देखा हाल कमेंट्री बॉक्स से अमित धौनी ने सुनाया। इस दौरान ग्राम प्रधान पुल्ला डिकर सिंह भंडारी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भाजपा देवेंद्र पाटनी , कोतवाली पंचेश्वर के एएसआई हीरालाल वर्मा मौजूद रहे। दर्शकों के द्वारा मैच का भरपूर आनंद लिया गया।

जरूरी खबरें