Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:खेतीखान में गुलदार के साथ अब भालू का आतंक बांज गांव में घर तक पहुंचा भालू।

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 28, 2025

खेतीखान में गुलदार के साथ अब भालू का आतंक बांज गांव में घर तक पहुंचा भालू।

ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की लगाई गुहार।चंपावत जिले में जंगली जानवरों की दहशत लगातार बनी हुई है। जिले मे अभी तक गुलदार दो लोगों को मौत के घाट उतार चुका है तथा तीन से अधिक महिलाओं को घायल कर चुका है। गुलदारो के द्वारा कई मवेशियों को अपना निवाला बनाया जा चुका है। ग्रामीण गुलदार की दहशत से ही नहीं उभर सके थे। अब भालू का आतंक शुरू हो चुका है। खेतीखान के भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू देव ने जानकारी देते हुए बताया आज रविवार शाम को खेतीखान के बांज गांव में किशन सिंह देवपा के घर में एक विशालकाय भालू आ धमका।जिससे किसन सिंह के परिजन दहशत में आ गए। मंडल अध्यक्ष ने बताया किशन सिंह के बेटे के द्वारा हल्ला मचाने पर भालू तेजी से ऊपर की ओर भाग गया उन्होंने कहा घटना आज रविवार शाम 5:00 बजे की है किशन सिंह के बेटे ने इस दौरान भालू का वीडियो बना लिया। उन्होंने कहा भालू के इस तरह गांव में घुसने से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा क्षेत्र में एक और गुलदारों का खतरा बना हुआ है तो अब दूसरी मुसीबत के रूप में भालू गांव में पहुंच चुकाहै। भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू देव व ग्रामीण ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। कहा भालू ग्रामीणों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है विशेष कर महिलाओं के लिए क्योंकि महिलाएं चारा पत्ती लाने जंगल जाती हैं।

जरूरी खबरें