Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट विधायक अधिकारी ने ग्रामीणों को दिया तोहफा शिलिंग लड़ी सड़क का किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 10, 2025
लोहाघाट विधायक अधिकारी ने ग्रामीणों को दिया तोहफा शिलिंग लड़ी सड़क का किया शुभारंभ लोहाघाट के मध्यगंगोल क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन काफी खुशनुमा रहा क्योंकि लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से उनकी लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग जो पूरी हुई सोमवार को सिलिंग से ग्राम पंचायत जनकांडे एवं लड़ी की निर्माणाधीन सड़क का कार्य पूर्ण होने पर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा सड़क का उद्घाटन कर ग्रामीणों को समर्पित की क्षेत्र के युवा अशोक महरा ने बताया विधायक अधिकारी के द्वारा पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए वर्ष 2016 में इस सड़क की नींव रखी थी और आज वर्तमान में विधायक लोहाघाट रहते हुए उनके अथक प्रयासों से जिला योजना 2024-25 से र 51 लाख रुपये की स्वीकृति करवा कर सी0सी0 सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। सड़क का शुभारंभ आज 10 फरवरी को विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा सिलिंग में रिबन काट कर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवम आम जनमानस की उपस्थिति में किया साथ ही सीलिंग से राजकीय इंटर कॉलेज मध्यगंगोल तक पैदल यात्रा कर क्षेत्रीय जनता के साथ निर्माण कार्य को करीब से देखा । तथा उसके बाद मध्य गंगोल इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय जनता के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर जनता की आवाज को सुना। और अपने वक्तब्य में आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करने का आश्वाशन दिया। कार्यक्रम में त्यारसों, जनकांडे, लडी, सिरमोली , खुतेली, सिरतोली, कानाकोट ग्राम सभाओ के जन प्रतिनिधियों के साथ साथ समस्त सामाजिक कार्यकर्ताओं व समस्त क्षेत्रीय जनता उपस्थिति रही वही क्षेत्रीय जनता ने सड़क निर्माण के लिए लोहाघाट विधायक अधिकारी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया लोगों ने कहा विधायक अधिकारी ने उनकी सबसे बड़ी समस्या का समाधान किया है

जरूरी खबरें