Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

: लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोहाघाट और पाटी में 90 दिव्यांग जनों को बांटे कृत्रिम उपकरण

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 26, 2024
लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोहाघाट और पाटी में 90 दिव्यांग जनों को बांटे कृत्रिम उपकरण लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शनिवार को लोहाघाट ब्लॉक सभागार तथा पाटी में एलिमको कंपनी के द्वारा लगाए गए दिव्यांग शिविर का शुभारंभ किया इस दौरान विधायक अधिकारी ने एलिमको कंपनी के सहयोग से लोहाघाट क्षेत्र के 35 तथा पाटी में 60 दिव्यांग जनों को निशुल्क कृत्रिम उपकरणों का वितरण किया विधायक अधिकारी ने कहा जिला प्रशासन व एलिमको कंपनी दिव्यांग जनों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है इन कृत्रिम उपकरणों की सहायता से क्षेत्र के दिव्यांग जनों की दिनचर्या में काफी सुधार आएगा उन्हें दूसरों के सहारे नहीं रहना पड़ेगा उन्होंने दिव्यांग जनों से बड़ी आत्मीयता से मिलते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया वही कृत्रिम उपकरण पाकर दिव्यांगजन काफी खुश नजर आए उन्होंने विधायक अधिकारी ,एलिमको कंपनी तथा चंपावत जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया कार्यक्रम में डॉक्टर सुकेत ,राम नरेश, वीडिओ लोहाघाट अशोक अधिकारी ,सील कल्याण संस्था प्रबंधक अनिल जोशी,हरदेव जोशी आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें