रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मां कड़ाई सीजन 2 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी चंपावत एफसी। फर्त्याल 11 को 2/0 से दी मात।
Laxman Singh Bisht
Sun, Sep 28, 2025
मां कड़ाई सीजन 2 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी चंपावत एफसी।
फर्त्याल 11 को 2/0 से दी मात।
लोहाघाट के बिसंग के टाण खेल मैदान चल रही जय मां कढ़ाई फुटबॉल प्रतियोगिता सीजन 2 का फाइनल मुकाबला आज रविवार को चंपावत एफसी और फर्त्याल 11 के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में चंपावत एफसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फर्त्याल 11 को 2/0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मुकाबले में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट महेंद्र ढेक व प्रहलाद सिंह मेहता ने किया।
अतिथियों के द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को खेल भावना से खेलने तथा नशे से दूर रहने और खेलों से अधिक से अधिक जुड़ने को कहा तथा आयोजन समिति के युवाओं के प्रयासों की सराहना की। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया इस दौरान बड़ी तादात में दर्शक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान में मौजूद रहे। दोनों ही अतिथियों के द्वारा विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के आयोजन समिति के सागर ढेक ने बताया चंपावत की और से करन पटवा ने एक तथा नितिन तड़ागी ने गोल किया। मुकाबले मे चंपावत ने 2-0 जीत हासिल की प्रतियोगिता के बेस्ट कीपर- विनीत कलोनी तथा बेस्ट प्लेयर- कार्तिक बिष्ट रहे।
प्रतियोगिता के आयोजक सागर ढेक,करण महरा ,सार्थक फर्त्याल , सोम करायत ,अतुल फर्त्याल ,कपिल मुरारी, नितेश मुरारी के द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया। कहां अगले वर्ष प्रतियोगिता को और भी ज्यादा भव्य बनाया जाएगा।