Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 27, 2025

भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।21 सितंबर 2025 को यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने गहरी नाराजगी जताई है। आज शनिवार 27 सितंबर को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के माध्यम से महामहीम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व पदाधिकारियो ने कहा पेपर लीक होने से प्रदेश के लाखों प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा हुआ है प्रदेश का युवा दिन-रात कड़ी मेहनत कर बड़ी मेहनत से पेपर देता है ताकि उसको सरकारी नौकरी मिल सके और वह अपने परिवार का सहारा बन सके लेकिन जब इस प्रकार से पेपर लीक होता है तो बेरोजगारों के साथ-साथ अभिभावकों का विश्वास भी सरकार से उठ जाता है और साथ ही प्रशिक्षित बेरोजगारों का पैसा ,समय और भविष्य बर्बाद होता है।उन्होंने कहा इस बात से आज प्रदेश का प्रशिक्षित बेरोजगार युवा व उनके अभिभावक सरकार से काफी नाराज है और हताश भी है। अध्यक्ष विपिन गोरखा व पदाधिकारियो ने प्रदेश के महामहिम राज्यपाल से भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग की है ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो और मामले में दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो और युवाओं का सरकार के प्रति विश्वास भी जगे। ज्ञापन देने में संघर्ष समिति संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता,डीडी पांडे, लोकेश पांडे , पूर्व सभासद राज किशोर शाह ,दीपक शाह, अजय गोरखा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें