Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दीपावली को लेकर लोहाघाट पुलिस अलर्ट। कल मनाई जाएगी महालक्ष्मी पूजा।जुए पर पुलिस की विशेष नजर।

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 20, 2025

दीपावली को लेकर लोहाघाट पुलिस अलर्ट। कल मनाई जाएगी महालक्ष्मी पूजा।जुए पर पुलिस की विशेष नजर।दीपावली पर्व को लेकर लोहाघाट पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीम के द्वारा दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने व नशा तस्करी जुवे को रोकने के लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ज्वेलर्स की दुकानों में सीसीटीवी कैमरा की जांच थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की जा रही है तथा ज्वेलर्स को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। नशा तस्करी रोकने के लिए वाहनों की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा लोहाघाट पुलिस दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा क्षेत्र में जुआ ,नशा तस्करी व नशे व अराजकता को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।कहा साइबर क्राइम को लेकर भी पुलिस लोगों को जागरुक कर रही है। थानाध्यक्ष ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से दीपावली पर्व को सुख शांति व भाईचारे के साथ मनाने तथा जुए व नसे जैसी बुराई से दूर रहने की अपील की गई है।उन्होंने कहा दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस के द्वारा क्षेत्र में लगातार गस्त की जा रही है जगह-जगह पुलिस पिकेट बनाई गई है। यातायात व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए है तथा अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। मालूम हो पर्वतीय क्षेत्रो में कल 21 अक्टूबर को महालक्ष्मी पूजा मनाई जा रही है ।

जरूरी खबरें