Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कोली ढेक के आबादी क्षेत्र में 3 घंटे तक पेड़ में चढ़ा रहा तेंदुवा सूचना के बावजूद नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 21, 2025

कोली ढेक के आबादी क्षेत्र में 3 घंटे तक पेड़ में चढ़ा रहा तेंदुवा

वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल। वन विभाग का दावा तेंदुवा नहीं खरोद था यह जानवर

तीन घंटे तक दहशत में रहे ग्रामीण।
चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है ।लोहाघाट विधानसभा में जहां तेंदुआ दो लोगों को मौत के घाट उतार चुका है तो वहीं तीन चार महिलाओं को घायल भी कर चुका है तथा सैकड़ो मवेशियों को मौत के घाट तेंदुओ के द्वारा मौत के घाट उतारा जा चुका है। आज रविवार सुबह लोहाघाट नगर से सटी कोली ढेक ग्राम सभा के आबादी क्षेत्र में शिवा होटल के पास एक तेंदुवा देवदार के पेड़ में चढ़ गया। जिससे आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई ।मुख्य सड़क के किनारे एकदम तेंदुए के पेड़ में चढ़ने से लोग दहशत में आ गए।पास रहने वाली एक महिला के द्वारा तेंदुए का वीडियो बनाया गया जो कि अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है ।वीडियो में महिला कहती नजर आ रही है कि तेंदुआ सुबह 6:00 के आसपास पेड़ में चढ़ गया था और लगभग 9:30 बजे के आसपास पेड़ से नीचे उतरकर झाड़ियां में गायब हो गया ।महिला यह भी कह रही है वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई थी पर तेंदुआ तीन से चार घंटे पेड़ में रहा और वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। महिला के द्वारा वन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। महिला का साफ कहना है तेंदुए के एकदम मुख्य सड़क के किनारे आबादी क्षेत्र में पेड़ में होने से आसपास के लोग काफी डर गए थे ।छोटे बच्चों को कतई घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया । कहा इस दौरान तेंदुआ कोई भी गंभीर घटना को अंजाम दे सकता था। वही मामले में रेंजर लोहाघाट नारायण दत्त पांडे ने कहा यह जानवर तेंदुवा नहीं खरोद था जिसे ग्रामीणों ने तेंदुआ समझा। उनकी टीम मौके पर पहुंची थी।

जरूरी खबरें