Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

सूचना

: लोहाघाट:जानलेवा बने लोहाघाट कोली ढेक सड़क के गड्ढे पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही प्रशासन से गड्ढे भरने की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 10, 2024
जानलेवा बने लोहाघाट कोली ढेक सड़क के गड्ढे पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही लोहाघाट हल्द्वानी मुख्य सड़क में लोहाघाट से कोली ढेक के बीच लंबे समय से सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे अब दुर्घटनाओं का सबब बनने के साथ-साथ जानलेवा बनते जा रहे हैं आए दिन इन गड्ढों में दुपहिया वाहन चालकों के साथ दुर्घटना होना आम बात हो गई जिसमें कई लोग घायल हो चुके हैं तथा बड़े वाहनों में टूट हो रही है क्षेत्र के सतीश चंद्र पुनेठा, गिरीश फर्त्याल व अन्य लोगों ने कहा इस मुख्य सड़क में सैकड़ो वाहन रोज चलते हैं गड्ढों के कारण उनके साथ आए दिन दुर्घटना हो रही है कई बार पीडब्लूडी लोहाघाट के अधिकारियों से सड़क के गड्ढे भरने कलमठ को ठीक करने की मांग की गई पर अधिकारियों के द्वारा अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है अधिकारी देखकर भी अंजान बने हुए हैं लोगों ने बताया लगभग दो महीना पहले पीडब्ल्यूडी ने कोली पुल के पास स्कवर का निर्माण करवाया था लेकिन स्कवर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह टूट गया है जो कि जानलेवा बना हुआ है लोगों ने कहा सड़क में बने गड्ढे कभी भी बड़ी दुर्घटनाओ को अंजाम दे सकते हैं अगर इस क्षेत्र में कोई भी दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी पीडब्लूडी लोहाघाट की होगी लोगों ने प्रशासन से सड़क मे बने इन जानलेवा गड्ढों को भरने व स्कवर को ठीक करने की मांग की है तथा मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है कुल मिलाकर पीडब्लूडी लोहाघाट की लापरवाही जनता पर भारी पड़ती नजर आ रही है प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए पीडब्ल्यूडी की इस लापरवाही पर लोगों में भारी आक्रोश है अब देखना है प्रशासन कब तक मामले का संज्ञान लेकर लोगों को इस समस्या से निजात दिलाता है

जरूरी खबरें