Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:गड्ढों में तब्दील हुई लोहाघाट कोली ढेक मुख्य सड़क नालियां बंद होने से सड़कों में बह रहा पानी लोग परेशान

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 27, 2024
गड्ढों में तब्दील हुई लोहाघाट कोली ढेक मुख्य सड़क नालियां बंद होने से सड़कों में बह रहा पानी लोग परेशान लोहाघाट खेतीखान मुख्य सड़क में कोली ढेक पुल से लेकर कोली झील गेट तक सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है तथा नालियां बंद होने से पानी सड़क में बह रहा है जिस कारण इस सड़क में गुजरने वाले सैकड़ो वाहनों व राहगीरों को रोज काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है वाहनों के चलने से सड़कों में बहता पानी राहगीरो व स्कूली बच्चों के ऊपर पड़ता है तो वही दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है वहीं शनिवार के क्षेत्र के लोगों ने कहा लंबे समय से सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जो लगातार दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं तथा सड़क की नालियां बंद होने से पानी सड़क में बह रहा है लोगों ने कहा इस सड़क में रोज सैकड़ो वाहन गुजरते हैं तथा यह लोहाघाट को हल्द्वानी से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है लोगों ने कहा कई बार पीडब्लूडी लोहाघाट से सड़कों के गड्ढे भरने की मांग की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया लोगों ने पीडब्ल्यूडी लोहाघाट से इस मुख्य सड़क के गड्ढे भरने और नालियों को खोलने की मांग की है अब देखना है पीडब्ल्यूडी लोगों की मांग का कब तक संज्ञान लेकर सड़क के गड्ढों को भरता है तथा नालियों को खुलवाता है फिलहाल लोग सड़क के गड्ढों से काफी ज्यादा परेशान है

जरूरी खबरें