Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आईटीबीपी के हिमवीरो ने किया क्राउड कंट्रोल का शानदार प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 14, 2026

आईटीबीपी के हिमवीरो ने किया क्राउड कंट्रोल का शानदार प्रदर्शन

लोहाघाट के छमनिया कैंप में आईटीबीपी 36 वी वाहिनी परिसर में कमांडेंट संजय कुमार के दिशा निर्देशन में आज शनिवार को आईटीबीपी के जवानों ने क्राउड कंट्रोल (भीड़ नियंत्रण) का शानदार प्रदर्शन किया । निरीक्षक जीडी राजेश कुमार के नेतृत्व में आईटीबीपी के जवानों ने किसी भी आपात स्थिति में भीड़ को शांतिपूर्वक नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज ,सुरक्षा घेरा बनाना, भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने का प्रदर्शन किया। वाहिनी कमांडेंट संजय कुमार ने बताया इस प्रकार के प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य आईटीबीपी के जवान किसी भी संवेदनशील स्थिति में बेहतर ढंग से कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर सहायक सेनानी मनमोहन सिंह ,प्रिंस कुमार दत्ता ,डॉक्टर फिलिप गंगते, अक्षय गणपति, अंकुर कुमार एवं वाहिनी के समस्त आईटीबीपी के पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे।

जरूरी खबरें