Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

सूचना

: लोहाघाट:निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र पुनेठा(राजू भैया) ने स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को बदलने के लगाए गंभीर आरोप रिटर्निंग ऑफिसर को दिया ज्ञापन हाईकोर्ट जाने के दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 25, 2025
निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र पुनेठा(राजू भैया) ने मतपेटियों को बदलने के लगाए गंभीर आरोप रिटर्निंग ऑफिसर को दिया ज्ञापन हाईकोर्ट जाने के दी चेतावनी शनिवार को लोहाघाट पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के गोविंद वर्मा को रिटर्निग ऑफिसर नितेश डांगर के द्वारा विजेता घोषित किया गया वर्मा को 2300 मत प्राप्त हुए वहीं घोषणा के तुरंत बाद लोहाघाट से पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र पुनेठा (राजू भैया) के द्वारा स्ट्रांग रूम में मत पेटियों तथा मतपत्र बदले जाने के गंभीर आरोप लगा दिए है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा मुझे आशंका है स्ट्रांग रूम में मत पेटियों व मत पत्रों में बड़ी गड़बड़ी की गई है राजू भैया के द्वारा मामले की जांच के लिए लोहाघाट के रिटर्निंग ऑफिसर नितेश डांगर को ज्ञापन दिया गया राजू भैया ने मांग करते हुए कहा अगर गड़बड़ी नहीं की गई है तो स्ट्रांग रूम में मतदान के बाद मत पेटियों के जमा होने के बाद के सीसीटीवी फुटेज उन्हें दिखाए जाएं उन्होंने कहा रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें कल जवाब देने का आश्वासन दिया है राजू भैया ने कहा अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो वह निर्वाचन आयोग जाएंगे अगर वहां भी उनकी नहीं सुनी गई तो वह माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगे वही राजू भैया के इस गंभीर आरोप के बाद हड़कंप मच गया है वही लोहाघाट के रिटर्निंग ऑफिसर नितेश डांगर ने राजू भैया के इन आरोपों को सिरे से नकारा उन्होंने कहा आरोप पूरी तरह निराधार है कड़ी सुरक्षा के बीच मत पेटियां स्ट्रांग रूम में रखी गई थीं चुनाव पूरा पारदर्शिता से संपन्न किए गए हैं

जरूरी खबरें