Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

सूचना

: लोहाघाट:अधूरा स्कवर निर्माण वाहन चालकों के लिए बना मुसीबत पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही  वाहन चालकों ने एसडीएम से लगाई गुहार

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 12, 2024
अधूरा स्कवर निर्माण वाहन चालकों के लिए बना मुसीबत पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही वाहन चालकों ने एसडीएम से लगाई गुहार पीडब्लूडी लोहाघाट के द्वारा बीते कुछ दिनों से लोहाघाट पुल्ला मुख्य सड़क में जीआईसी लोहाघाट के पास स्कवर निर्माण का कार्य किया जा रहा है निर्माण कार्य के दौरान एक और का हिस्सा बना कर छोड़ दिया गया है लेकिन दूसरी ओर के हिस्से में सड़क में काफी गहरे गड्ढे बन चुके हैं जिससे बरसात में कीचड़ हो गई है सड़क में बने कीचड़ भरे गड्ढों ने अब वाहन चालकों व राहगीरों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है आए दिन वाहन इस कीचड़ भरे गड्ढे में फंस रहे हैं जिस कारण वाहन चालकों में पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के खिलाफ भारी आक्रोश है सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय व वाहन चालकों ने इसे पीडब्लूडी लोहाघाट की बड़ी लापरवाही बताते हुए कहा कीचड़ भरे गड्ढे में अब बड़े-बड़े वाहन लगातार फस रहे हैं तथा छोटे वाहनों के चेंबर इसमें लग रहे हैं जिस कारण वाहन चालकों को काफी नुकसान हो रहा है तथा राहगीरों का पैदल चलना कीचड़ से मुश्किल हो रहा है लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं जबकि इस सड़क में रोज सैकड़ो वाहन गुजरते हैं उन्होंने कहा विभाग द्वारा न तो यहां पर वाहन चालकों को सचेत करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाया गया और ना हीं सड़क में बने गढ़ों को भरने के लिए कोई कार्रवाई की जा रही है जिस कारण यहां पर कभी भी बड़ी जानलेवा दुर्घटना हो सकती है स्कवर निर्माण को अधूरा छोड़ दिया गया है राय ने कहा इसके अलावा पीडब्लूडी लोहाघाट की नालियां बंद पड़ी है पानी सड़कों में बहता हुआ लोगों के घरों में घुस रहा है पर मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी आंख बंद कर बैठे हुए हैं वहीं कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय व वाहन चालकों ने एसडीएम लोहाघाट से पीडब्ल्यूडी के संबंधित अभियंता पर कार्रवाई करने तथा स्कवर् निर्माण व सड़क में बने जानलेवा गड्ढे को भरने की मांग की है राय ने बताया कल रात भी इस गड्ढे में एक एंबुलेंस फस गई थी जिसे 2 घंटे की कड़ी मस्कत के बाद निकाला जा सका वही राय ने कहा अगर इस हिस्से में कोई घटना दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी पीडब्लूडी लोहाघाट की होगी उन्होंने पीडब्ल्यूडी को लापरवाह विभाग बताया

जरूरी खबरें