Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

लोहाघाट: दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का संतोला डेंजर जोन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अधूरी जेजेएम /जनता पेयजल के लिए बेहाल/ विभाग बने मूक दर्शक/ शासन प्रशासन खामोश।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 16, 2025

अधूरी जेजेएम /जनता पेयजल के लिए बेहाल/ विभाग बने मूक दर्शक/शासन प्रशासन खामोश। लोहाघाट:गर्मी बढ़ने के साथ-साथ आदर्श जिला चंपावत की लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचना शुरू हो गया है । जनता दूर-दूर से पेयजल ढोने को मजबूर है ।तो वही जनता की प्यास बुझाने के लिए केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल हर घर नल योजना शुरू की थी। जिससे लोगों की आस जगी थी कि उन्हें अब भरपूर पानी मिलेगा ।लेकिन ऐसा नहीं हो पाया लोहाघाट क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पुनेठा और उर्फ राजू भैया ने बताया आज क्षेत्र की 80% जल जीवन मिशन योजना विभागीय लापरवाही व भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। अधूरी पड़ी योजनाएं ग्रामीणों का मुंह चिड़ा रही है ।कहा जिन योजनाओं को आज से दो साल पहले पूरा हो जाना चाहिए था आज वह योजनाएं अधूरी पड़ी है। कहीं टैंक नहीं बने हैं कहीं पाइप लाइने नहीं बिछी है तो कही अभी योजनाओं में कार्य ही शुरू नहीं किया गया है। जनता योजना का कार्य पूर्ण करने तथा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए धरना प्रदर्शन करने के साथ-साथ जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों से गुहार लगाते लगाते थक चुकी है पर जनता की सुध ना तो विभाग ले रहे हैं और ना ही शासन प्रशासन।राजू भैया ने कहा जिस योजना को जनता के लिए वरदान बनना था वह अभिशाप बन चुकी है करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद जनता प्यासी है। विभाग के द्वारा सिर्फ योजना पूर्ण करने के बोर्ड लगा दिए गए हैं। छोटे बच्चों से लेकर बूढ़े बुजुर्ग तक पेयजल ढो रहे हैं महिलाओं व छात्र-छात्राओं का समय पढ़ाई में कम पेयजल ढोने में ज्यादा में बीत रहा है । उनके मवेशी तक प्यासे हैं।पर आदर्श जिला चंपावत में उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है उन्होंने जन समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री से जनता की सुध लेने तथा जिले की सभी जेजेएम योजनाओं की जांच कराने की मांग की है। कुल मिलाकर देखना अब यह है कि प्यासी जनता की सुध आखिर कौन लेगा?

जरूरी खबरें