रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: रिश्वेश्वर महादेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ।
Laxman Singh Bisht
भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ।

लोहाघाट।श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर लोहाघाट के प्रसिद्ध रिश्वेश्वर महादेव मंदिर में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का आज शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। भव्य कलश यात्रा से पूर्व रिश्वेश्वर मंदिर में पंडित प्रकाश चंद्र पुनेठा के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न की गई जिसमें मुख्य यजमान चंद्रशेखर बगौली सपत्निक बैठे तथा पूजा अर्चना संपन्न की। इसके बाद रिश्वेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो स्टेशन बाजार ,खड़ी बाजार होते हुए राम मंदिर, हनुमान मंदिर होते हुए वापस रिश्वेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।

श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 12 गांव व नगर के सहयोग से शिक्षाबिद श्री नाथूराम राय के नेतृत्व में किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा व्यास आचार्य बृजराज पार्थ सारथी के द्वारा दोपहर 2:00 बजे से भक्तों को सुनाई जाएगी। तथा 5 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाए। आयोजन कर्ताओं के द्वारा क्षेत्र की सम्मानित जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा को सफल बनाने की अपील की है।

कलश यात्रा में दर्जा मंत्री सुभाष बगौली, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, गोविंद बोहरा, प्रहलाद सिंह मेहता, नाथू राम राय, भूपाल सिंह मेहता, शिक्षक नरेश चंद्र राय,कैलाश मेहता , दिवान सिंह मेहता गिरीश कुवर, भुवन बिष्ट, ब्रजेश महरा, लक्ष्मण मेहता, भैरव दत्त राय, दीपक सुतेड़ी, दरबान रजवार, मुख्य यजमान चंद्रशेखर बगौली, कैलाश बगौली सुरेंद्र ढेक, रमेश बिष्ट, श्रीमती सुषमा फर्त्याल, ग्राम प्रधान अलका ढेक,सरोज पुनेठा, सुरेंद्र बिष्ट, पंडित प्रकाश पुनेठा , डॉक्टर महेश ढेक सहित कई लोग मौजूद रहे।





विज्ञापन
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश