Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के लाइसेंस जारी करने हेतु 13 अक्टूबर को व्यापारियों व प्रशासन के बीच महत्वपूर्णबैठक।

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 11, 2025

दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के लाइसेंस जारी करने हेतु 13 अक्टूबर को व्यापारियों व प्रशासन के बीच बैठक।दीपावली पर्व के मध्य नजर पटाखा व्यापारियों को लाइसेंस जारी करने के लिए एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के द्वारा अपने कार्यालय में 13 अक्टूबर को सुबह 11:30 से पटाखा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमें आतिशबाजी के लाइसेंस जारी किए जाने के संबंध में पटाखा व्यापारियों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। एसडीएम लोहाघाट ने निर्धारित तिथि एवं समय में अनिवार्य रूप से उक्त बैठक में प्रतिभाग करने की पटाखा व्यापारियों से अपील की है। एसडीएम लोहाघाट के मुताबिक जो भी व्यापारी दीपावली पर्व पर आतिशबाजी की दुकाने लगाते हैं उन व्यापारियों का बैठक में पहुंचना अनिवार्य है। बैठक में तहसीलदार लोहाघाट ,प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट, अग्निशमन अधिकारी लोहाघाट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लोहाघाट तथा अध्यक्ष व्यापार संघ भी मौजूद रहेंगे।

जरूरी खबरें