Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट। भारी वर्षा के बीच कोयाटी की 95 वर्षीय वृद्धा के घर तक पहुँची स्वास्थ्य सेवा

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 2, 2025

भारी वर्षा के बीच कोयाटी की 95 वर्षीय वृद्धा के घर तक पहुँची स्वास्थ्य सेवाजिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद चम्पावत में भारी वर्षा के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य सेवाएँ भी प्रभावित क्षेत्रों तक सक्रिय रूप से पहुंचाई जा रही हैं।मंगलवार को विकासखंड लोहाघाट स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र इराकोट में कार्यरत फार्मासिस्ट सुरेश जोशी ने वर्षा बाधाओं के बावजूद इराकोट उपकेंद्र अंतर्गत कोयाटी गांव पहुँचकर 95 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती रेवती देवी का प्राथमिक उपचार किया।रेवती देवी पेट दर्द से पीड़ित थीं। उन्हें दवाइयाँ दी गईं और आवश्यक इंजेक्शन लगाया गया। वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।जिलाधिकारी ने कहा कि “आपदा की इस कठिन परिस्थिति में प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विशेषकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओें, बच्चों और बीमार व्यक्तियों के उपचार में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य टीमों को गांव-गांव भेजा जा रहा है।”..

जरूरी खबरें