Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पंचेश्वर में वन विभाग की टीम के सामने बाथरूम में छुपे गुलदार ने सिक्किम के व्यक्ति पर किया हमला

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 24, 2026

पंचेश्वर में वन विभाग की टीम के सामने बाथरूम में छुपे गुलदार ने सिक्किम के पर्यटक पर किया हमला

गुलदार के हमले मे सिक्कम निवासी इयान गंभीर रूप से घायल।

बन कर्मियों के सामने हुआ गुलदार का हमला। हायर सेंटर रेफर।

सवदाह यात्रियों पर भी किया गया गुलदार के द्वारा हमला।

3 दिन के भीतर गुलदार के हमले की दूसरी घटना।

लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत पंचेश्वर में आज मंगलवार शाम चार बजे के लगभग गुलदार ने हमला कर सिक्किम से आए इयान नाम के व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला बन विभाग की टीम के सामने हुआ। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। दिल्ली निवासी रीवर ट्रेल कैंप के स्वामी डेनियल व कैंप में कार्य करने वाले स्थानीय युवा दीपक सामंत व महेश भट्ट ने बताया आज दोपहर से ही गुलदार उनके कैंप के आसपास मंडरा रहा था। दोपहर 1:00 के आसपास गुलदार ने पुल्ला क्षेत्र से सवदाह करने आए सवदाह यात्रियों पर हमला किया उनके द्वारा हल्ला मचाए जाने के बाद गुलदार उनके कैंप की ओर आ गया ।

गुलदार के द्वारा उनके कुछ कैंपों को नुकसान भी पहुंचाया गया तथा हल्ला मचाने पर गुलदार है फिर से वहां से भाग निकला। उन्होंने बताया उसके बाद गुलदार चुपचाप जाकर उनके कैंप में बने एक शौचालय में छुप गया। उन्होंने कहा गुलदार की सूचना उनके द्वारा वन विभाग को दी गई थी। जिसके बाद रेंजर सहित बनकर्मी उनके कैंप के पास बैठे हुए थे। तभी सिक्किम निवासी इयान जो कैंप में कार्य करते थे कैंप के भीतर बने शौचालय में जाने लगा तो पहले से ही छुपे हुए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक सामंत ने बताया सभी लोगों के द्वारा हल्ला मचाए जाने पर गुलदार इयान को छोड़ वहां से भाग निकला।

इसके बाद कैंप स्वामी डेनियल अपने वाहन से घायल इयान को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में डॉक्टर दिव्यांशी व चिकित्सा कर्मियों के द्वारा घायल इयान का उपचार किया गया। डॉ राठी ने बताया घायल की हालत खतरे से बाहर है लेकिन उनके शरीर व चेहरे पर गुलदार के दांत व पंजों के काफी निशान है। उन्होंने कहा प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल को जरूरी जांचों व उपचार के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। कैंप स्वामी डेनियल ,दीपक सामंत ,महेश भट्ट व अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा मुहैया कराने तथा जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है। डेनियल ने बताया यह काफी बड़ा गुलदार है और इसकी हरकतें भी सामान्य गुलदारों जैसी नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा शायद गुलदार को यहां छोड़ा गया है ।उन्होंने कहा अगर जल्द गुलदार को पकड़ा नहीं गया तो क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों व स्थानीय ग्रामीणों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है उन्होंने बताया वह कल ही कैंप मे पहुंचे है। मामले में लोहाघाट रेंजर एन 0डी 0पांडे ने बताया वह और उनकी टीम घटनास्थल पर मौजूद है घायल को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा तथा गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है और गस्त बढ़ाई जा रही है।

वहीं लोगों ने कहा 2 दिन पूर्व डगला में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया था आज तीसरे दिन के भीतर यह दूसरी घटना हो गई है। लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

जरूरी खबरें