Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड मे कैसी चाहिए खेल नीति, 30 जुलाई तक बताइए: रेखा आर्या

पंच सम्मेलन में प्रतिभाग करने ग्राम प्रधानों का दल वाराणसी के लिए रवाना।

चंपावत:वन्यजीवों के हमले में गंभीर घायलों के इलाज का अतिरिक्त खर्च उठाएगी सरकार

लोहाघाट:पूर्व विधा0फर्त्याल की लोकप्रियता में आई कमी अपने चहेतों को ठेका दिलाने के लिए हम पर किया मुकदमा: आनंद अधिका

चम्पावत में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां हुई रवाना

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:राय नगर चौड़ी में गुलदार की धमक वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 6, 2025

राय नगर चौड़ी में गुलदार की धमक वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे।लोहाघाट के राय नगर चौड़ी में दिनदहाड़े गुलदार दिखने से ग्रामीण काफी दहशत में है। ग्राम प्रधान प्रशासक जितेंद्र राय ने गांव में हो रहे गुलदार के खतरे को देखते हुए डीएम चंपावत नवनीत पांडे से गांव को गुलदार के खतरे से निजात दिलाने की मांग की थी । मामले में डीएम चंपावत ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए डीएफओ चंपावत को उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था। डीएफओ चंपावत के निर्देश पर आज मंगलवार को वन विभाग की टीम के द्वारा राय नगर चौड़ी के गुलदार प्रभावित क्षेत्र में दो ट्रैप कैमरे लगाए गए ।ताकि गुलदार की सक्रियता को देखा जा सके इसके बाद उचित स्थान देखकर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा सके। ग्राम प्रधान प्रशासक जितेंद्र राय के द्वारा मामले का संज्ञान लेने के लिए डीएम चंपावत नवनीत पांडे व डीएफओ चंपावत को धन्यवाद दिया गया। ट्रैप कैमरा लगाने में बन दरोगा नंदा बल्लभ भट्ट,बन बीट अधिकारी रोहित मेहता व अन्य बन कर्मी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें