Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

पंच सम्मेलन में प्रतिभाग करने ग्राम प्रधानों का दल वाराणसी के लिए रवाना।

चंपावत:वन्यजीवों के हमले में गंभीर घायलों के इलाज का अतिरिक्त खर्च उठाएगी सरकार

लोहाघाट:पूर्व विधा0फर्त्याल की लोकप्रियता में आई कमी अपने चहेतों को ठेका दिलाने के लिए हम पर किया मुकदमा: आनंद अधिका

चम्पावत में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां हुई रवाना

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व विधा0फर्त्याल की लोकप्रियता में आई कमी अपने चहेतों को ठेका दिलाने के लिए हम पर किया मुकदमा: आनंद अधिका

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 14, 2026

पूर्व विधा0फर्त्याल की लोकप्रियता में आई कमी अपने चहेतों को ठेका दिलाने के लिए हम पर किया मुकदमा: आनंद अधिकारी

पूर्व विधायक फर्त्याल की संपत्ति पर भी उठाए सवाल।

2027 में पार्टी अगर मुझ पर विश्वास जताती है तो भारी मतों से पार्टी को दिलाएंगे जीत: आनंद अधिकारी।

जिला पंचायत अध्यक्ष के बयान से लोहाघाट में गरमाई राजनीति।

चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने धार पार मीडिया चैनल को दिए गए अपने बयानों पर लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने पूर्व विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा पूर्व विधायक फर्त्याल की लोकप्रियता में काफी कमी आ चुकी है। उन्होंने कहा 2012 विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक फर्त्याल 12 हजार वोटो से जीते थे पर 2017 में उन्होंने बड़ी मुश्किल से 800 वोटो से जीत हासिल की तथा 2017 चुनाव में वह कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी से 6 हजार वोटो से हार चुके है जो यह दर्शाती है जनता के बीच उनकी लोकप्रियता पर काफी कमी आई है। जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा जिला पंचायत चुनाव में पूर्व विधायक ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ अपनी बेटी को खड़ा किया पर 2200 वोटो से उन्हें हार मिली उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा पूर्व विधायक के द्वारा पार्टी के खिलाफ कार्य किया गया था और वह अपने को पार्टी का सबसे बड़ा सेवक बताते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने कहा पूर्व विधायक उन पर कांग्रेस से आने का आरोप लगाते हैं जबकि वह खुद पहले सपा ,बसपा ,यूकेडी व कांग्रेस से होते हुए भाजपा में आए हैं उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।उन्होंने टीजे सड़क पर बयान देते हुए कहा पूर्व विधायक ने अपने चहेते ठेकेदार को ठेके दिलाने के लिए उन पर झूठा केसे किया जिसमें सीजेएम कोर्ट से उनके पक्ष मे फैसला आया है। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक की संपत्ति पर भी सवाल खड़े किए उन्होंने कहा पूर्व विधायक कहते हैं कि वह अपनी पेंशन को गरीबों में बांट देते हैं उन्होंने कहा पूर्व विधायक के पास आज लोहाघाट में होटल देहरादून में जमीन कहा से आई है उन्होंने इसे ब्लैक मनी होने का आरोप लगाया। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा वह पूर्व विधायक के लिए अकेले ही काफी हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा जिला पंचायत चुनाव में पूर्व विधायक के द्वारा कांग्रेस से हाथ मिलाकर भाजपा के प्रत्याशी को हराने की साजिश रची थी और उनके खिलाफ चुनाव लड़ा तथा तथा हार का ठीकरा ब्राह्मणों पर फोड़ दिया। उन्होंने कहा पूर्व विधायक अपने कार्यकाल में बड़े-बड़े विकास कार्य को करने का दावा करते हैं पर जनता विधायक को विकास कार्य करने के लिए ही चुनती है जो विधायक का कर्तव्य होता है। उन्होंने पूर्व विधायक के फर्त्याल पर भी सवाल उठाते हुए कहा पूर्व विधायक की लोकप्रियता क्षेत्र में लगातार घट रही है पार्टी कब तक उन्हें टिकट देगी। उन्होंने कहा अगर 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी मुझ पर विश्वास जताते हुए टिकट देती है तो लोहाघाट विधानसभा से पार्टी को भारी जीत दिलवाएंगे। उन्होंने कहा उनका परिवार पहले से ही संघ से जुड़ा हुआ था वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्य से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़े है और हमेशा जुड़े रहेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी के यह आरोप लोहाघाट की राजनीति में भूचाल ला सकते हैं। अब देखना है अपने ऊपर लगे आरोपों पर पूर्व विधायक फर्त्याल क्या जवाब देते हैं? जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा वर्तमान विधायक खुशाल सिंह अधिकारी तथा पूर्व विधायक फर्त्याल पर काफी गंभीर आरोप मीडिया के माध्यम से लगाए है। जिससे लोहाघाट का राजनीतिक माहौल गर्मा चुका है।

जरूरी खबरें