Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उद्यान विभाग के द्वारा किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं फलदार पौधे।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 30, 2026

उद्यान विभाग के द्वारा किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं फलदार पौधे। चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में कृषि बागवानी को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग लोहाघाट के द्वारा क्षेत्र के किसानों को निशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया जा रहा है। आज उद्यान विभाग के सुपरवाइजर दिनेश ढेक ने बताया क्षेत्र में बागवानी को बढ़ाने तथा किसानों को रोजगार से जोड़ने के लिए उद्यान विभाग के द्वारा सेव,कीवी ,नाशपाती ,आडू ,प्लम के पौधे निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं उन्होंने कहा एक आधार कार्ड पर पांच फलदार पौधों के पेड़ किसानों को दिए जा रहे हैं। कहा अभी तक 5000 से अधिक फलदार पौधों का वितरण किया जा चुका है तथा वितरण कार्य जारी है उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील की है उन्होंने कहा यह पौधे हिमाचल प्रदेश से मंगाए गए हैं। वहीं क्षेत्र के किसान भैरव दत्त राय व अन्य किसानों ने बताया यह उद्यान विभाग के द्वारा चलाई गई शानदार पहल है जिसका लाभ क्षेत्र के अधिकतर किसान उठा रहे हैं। उन्होंने कहा क्षेत्र के किसान अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाकर रोजगार कर सकते हैं उन्होंने योजना के लिए सरकार व उद्यान विभाग को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें