Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में फोर्ती में प्रथम खुली बैठक का आयोजन। समस्याओं पर विचार विमर्श

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 21, 2025

ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में फोर्ती में प्रथम खुली बैठक का आयोजन। समस्याओं पर विचार विमर्शआज रविवार को लोहाघाट ब्लॉक की आदर्श ग्राम पंचायत फोर्ती में उत्तराखंड सरकार के आदेशानुसार गांव के जन मिलन केंद्र में ग्राम प्रधान श्रीमती रेनू बगौली की अध्यक्षता में प्रथम खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभागीय अधिकारियों सहित ग्रामीण व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में ग्रामोत्थान सम्बन्धी चर्चा की गई।जिसमें गांव में आय व्यय, संपर्क मार्ग, सोलर लाइट, नौला सौन्दरीकरण, गौशाला, शौचालय, इन्द्रा आवास, पेयजल, कृषि, उद्यान, पशुपालन, राशन कार्ड आदि विषयों पर गहनता से मंथन किया गया। बैठक में शामिल ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा गांव के विकास के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए गए। ग्राम प्रधान श्रीमती रेनू बगोली ने कहा सबके सुझाव पर अमल करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से गांव के बहुमूल्य विकास के लिए कार्य किए जाएंगे। बैठक में उद्यान अधिकारी आशीष रंजन खर्कवाल, मनरेगा के अभियंता सुनील ढेक,बीपीडीओ रश्मि राणा, ग्राम विकास अधिकारी नवीन आर्य के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू चौबे, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर दत्त बगोली ,सामाजिक कार्यकर्ता योगेश बगौली, शेखर उपाध्याय, नारायण दत्त ,महेश बगौली ,पंकज बगौली, कैलाश चंद्र, महेश चंद्र ,लक्ष्मी दत्त जोशी ,नवीन उपाध्याय ,ललित मोहन ,अमित बगौली ,रेखा सुतेड़ी, चंद्रा बगौली, पुष्पा देवी ,भुवनेश्वरी पुनेठा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें