रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शॉर्ट सर्किट से भवन में लगी आग। जनता व फायर टीम ने पाया काबू भवन स्वामी को बड़ा नुकसान।
Laxman Singh Bisht
Wed, Jun 17, 2026
शॉर्ट सर्किट से भवन में लगी आग। जनता व फायर टीम ने पाया काबू भवन स्वामी को बड़ा नुकसान।

आग लगने के दौरान भवन के अंदर फसा परिवार। लोगों ने सुरक्षित निकाला बाहर।

112 पर नहीं उठी काल जिस कारण देर में पहुंची फायर ब्रिगेड लोगों ने जताई नाराजगी।

घर में चल रही थी शादी की तैयारिया।

लोहाघाट में आज बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। बुधवार की सुबह 6:00 के लगभग नगर के स्टेशन बाजार में प्रमुख राज्य आंदोलनकारी नवीन मुरारी के भवन में अचानक शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। आग लगने की जानकारी मिलते ही बड़ी तादात मे आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तथा भवन में धधक रही आग पर काबू पाने में जुट गए तथा आग को फैलने से रोक दिया तथा भवन के भीतर फंसे परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला।फायर टीम के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची लोहाघाट फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पानी डालकर आग को पूरी तरह शांत किया। आग से भवन स्वामी को काफी नुकसान पहुंचा है ।जानकारी के मुताबिक जिस कमरे में आग लगी थी उस कमरे में रखें सोफा सेट ,फर्नीचर व शादी का सामान पूरी तरह जल गया पर आस पड़ोस के लोगों के द्वारा की गई तत्काल कार्रवाई से एक बड़ा अग्नि कांड होने से बच गया। फायर ब्रिगेड प्रभारी हंसदास सागर के मुताबिक प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी हुई है । आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा फायर टीम के द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। वहीं लोगों ने कहा अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ा अग्निकांड हो सकता था।

भवन स्वामी प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट नवीन मुरारी ने बताया आग काफी तेज लगी थी जिस कारण उनका पूरा परिवार भवन के अंदर ही फस गया कहा आसपास के लोगों के द्वारा आग पर काबू पाकर किसी तरह उन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला बताया घर में शादी की तैयारी चल रही थी कहा आग से काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आग बुझाने व दुर्घटना रोकने में सहयोग के लिए सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इस दौरान लोगों ने 112 की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई लोगों ने कहा आग लगने की सूचना देने के लिए 112 पर काल की गई पर वहा से कॉल नहीं उठाई गई ।जिस कारण फायर ब्रिगेड को देर में सूचना मिली। लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताया। कुल मिलाकर लोगों के सहयोग से एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। फायर टीम मे प्रभारी फायर स्टेशन हंसदास सागर,जगदीश सिंह ,राजेश खर्कवाल,सुनील जोशी ,भरत सिंह,गोविंद मनराल ,उमेश चंद्र ,पूजा राणा ,पारस वर्मा आदि मौजूद रहे।