Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सब्जी विक्रेताओ के द्वारा युवक की पिटाई से भड़के हिंदूवादी संगठन कड़ी कार्रवाई की मांग।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 14, 2026

लोहाघाट:सब्जी विक्रेताओ के द्वारा युवक की पिटाई से भड़के हिंदूवादी संगठन कड़ी कार्रवाई की मांग।

टमाटर खराब होने की बात कहने पर भड़के समुदाय विशेष के सब्जी व्यापारियों ने युवक की पिटाई।

पीड़ित युवक ने आरोपियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर।

लोहाघाट । आज रविवार सुबह लोहाघाट के कोयाटी निवासी पवन सिंह स्टेशन बाजार लोहाघाट से एक सब्जी की दुकान से सब्जी खरीद रहा था। पवन सिंह ने बताया सब्जी की दुकान पर टमाटर खराब थे तो उसने सब्जी व्यापारी से इसकी शिकायत की इस पर वह भड़क गया तथा गाली गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो सब्जी व्यापारी अकमल और अजमल ने उस पर हमला कर दिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पवन सिंह ने बताया हमले मे उसे काफी चोट लगी तथा उसके कपड़े भी फट गए है। उन्होंने कहा इस दौरान कोई भी उन्हें बचाने तक नहीं आया।मामले की सूचना मिलते ही लोहाघाट की चीता पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा दोनों आरोपी भाइयों अकमल व अजमल को लोहाघाट थाने ले आई। पीड़ित युवक के द्वारा लोहाघाट थाने में तहरीर दी गई है। घटना की जानकारी होते ही लोहाघाट में हिंदूवादी संगठन भड़क गए और आरोपियो पर कार्रवाई की मांग करते हुए लोहाघाट थाने पहुंच गए। हिंदूवादी नेताओं ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए कहा बाहर से आए समुदाय विशेष के लोग अब स्थानीय लोगों पर हमला कर अराजकता फैला रहे हैं जो कि काफी गंभीर मामला है। हिंदूवादी नेताओं ने पुलिस से दोनों आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई व मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की है कहा इस प्रकार की अराजकता लोहाघाट में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अमित शाह, देवेंद्र बोहरा, सतीश वाल्मीकि, रविंद्र देव ,अमित जुकरिया, संजय कुमार, राकेश ढेक, मनोज राय,बिमल,रामू आदि ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना को लेकर कोयाटी के ग्रामीणों मे भी आक्रोश फैल गया है। ग्रामीण कार्यवाही की मांग कर रहे है। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

जरूरी खबरें