Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कर्मचारी नेता नगेंद्र जोशी के समर्थन में आगे आए कर्मचारी संगठन निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 13, 2025

नगेंद्र जोशी के समर्थन में आगे आए कर्मचारी संगठन निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग कीचंपावत, बाराकोट खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (राजपत्रित अधिकारी) नगेंद्र जोशी पर 8 अक्टूबर 2025 को बालिका के अपहरण के संदर्भ में लगाए गए आरोप के विरोध में कर्मचारी संगठनों ने निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय की मांग की है। आज 13 अक्टूबर 2025 को उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार एवं सचिव जीवन ओली के नेतृत्व में कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन दिया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि नगेंद्र जोशी पर लगाए गए झूठे आरोपों से उनकी व्यक्तिगत, विभागीय एवं सामाजिक छवि को गहरी छति पहुंची है। सभी वक्ताओं ने कहा कि नगेंद्र जोशी एक सच्छे कर्मचारी नेता हैं जो शिक्षक कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए डटकर खड़े रहते हैं, साथ ही साथ वह बहुत अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं जो सदैव संपूर्ण जिले में गरीब छात्र-छात्राओं एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के साथ खड़े रहते हैं। कुछ लोग उनकी छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं जिसे कर्मचारी संगठन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभी पदाधिकारी का कहना है कि यदि नगेंद्र जोशी की छवि खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो वह आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। ज्ञापन देने वालों में नगेन्द्र जोशी,लोचन त्रिपाठी, हिमांशु मुरारी, कैलाश नाथ महंत, मिंटू राणा,ललित मोहन चतुर्वेदी, शोभन सिंह, रविंद्र चंदेल, मुकेश जोशी, हिमांशु कलोनी, मालविका पंत, मंजू तड़ागी, विमला जोशी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें