Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश एक महीने बाद जागा विभाग गिरी हुई सोलर लाइट हुई खड़ी लोगों को राहत।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 23, 2026

डीएम के निर्देश एक महीने बाद जागा विभाग गिरी हुई सोलर लाइट हुई खड़ी लोगों को राहत।

लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट के नर्सरी गधेरे के पास लगी हुई सोलर लाइट पिछले एक महीने से गिरी पड़ी थी। जिस कारण नर्सरी से देर शाम पानी भरने वाले लोगों व इस मार्ग से देर शाम बलाई, देवराड़ी क्षेत्र को जाने वाले ग्रामीण को अंधेरे में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल गिरी हुई सोलर लाइट को स्थापित करने के कड़े निर्देश दिए।

डीएम के निर्देश पर संबंधित विभाग के द्वारा पिछले एक महीने से गिरी पड़ी सोलर लाइट को फिर से स्थापित कर दिया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली और जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया। वहीं लोगों ने नर्सरी के पास पुलिया की टूटी हुई रेलिंग के निर्माण की मांग भी की है।

जरूरी खबरें