Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम ने निर्माणाधीन बीएचयू लैब का किया निरीक्षण। कार्यदाई सस्था को दिए गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश।

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 12, 2025

डीएम ने निर्माणाधीन बीएचयू लैब का किया निरीक्षण। कार्यदाई सस्था को दिए गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश।

लैब निर्माण के बाद जांच के लिए जनता को नहीं लगानी पड़ेगी बाहर के अस्पतालों की दौड़।लोहाघाट में स्वास्थ्य विभाग की 45 लाख रुपए की लागत से बन रही बेसिक हेल्थ यूनिट (बीएचयू)लैब निर्माण स्थल का आज शुक्रवार को डीएम चंपावत मनीष कुमार ने औचक निरीक्षण किया। तथा कार्यदाई सस्था उत्तराखंड पेयजल निर्माण इकाई के अधिकारियों से निर्माण की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यदाई सस्था के अभियंताओं के द्वारा जिलाधिकारी को निर्माण से संबंधित जानकारी दी गई। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया इस महत्वपूर्ण लैब के बनने से लोहाघाट क्षेत्र की जनता को काफी फायदा होगा उन्होंने कहा जिन जांचों के लिए क्षेत्र वासियों को बाहर जाना पड़ता है उन्हें यह सुविधा इसी लैब में अपने नगर में मिलेगी। वही जनता के द्वारा भी लैब निर्माण का स्वागत किया गया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम् नीतू डांगर, डॉक्टर विराज राठी, ईओ सौरव नेगी पेशकार ललित खोलिया आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें