Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:हिटलर मार्केट में मीट व्यापारियों के द्वारा सड़क में फेंकी जा रही है गंदगी लोगों में नाराजगी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 30, 2025

हिटलर मार्केट में मीट व्यापारियों के द्वारा सड़क में फेंकी जा रही है गंदगी लोगों में नाराजगी।

लोगों की प्रशासन से मीट की दुकानों को मीट मंडी में शिफ्ट करने की मांग। लोहाघाट नगर क्षेत्र से बाहर हिटलर मार्केट में अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों से सड़कों में गंदगी फेंकी जा रही है। जिस कारण लोगों में काफी नाराजगी है। गुरुवार को लोगों ने जानकारी देते हुए बताया हिटलर मार्केट में मीट की दुकानें संचालित करने वाले दुकानदारों के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग में जानवरों के अवशेषों को फेंका जा रहा है। जिस कारण वहां गंदगी होने के साथ-साथ आवारा कुत्तों का झुंड वहां पर डेरा जमाए बैठा हुआ है। और लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।लोगों ने बताया इनके द्वारा जानवरों के अवशेषों को सड़कों में फेंकने से लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से इन मीट व्यापारियों को मीट मंडी लोहाघाट में भेजने की मांग की है। कहा इनके द्वारा यहां पर काफी गंदगी की जा रही है। लोगों के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग में फेंकी गई गंदगी का एक वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल किया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है किस प्रकार से मीट व्यापारियों के द्वारा गंदगी की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा अवैध रूप से चल रही है मीट की दुकानों को नगर पालिका द्वारा संचालित मीट मंडी में भेजा जाए।

जरूरी खबरें