Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:छोटे किसानों तक नहीं पहुंच रही है विभागीय योजनाएं :भा0कि0यू

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 24, 2026

छोटे किसानों तक नहीं पहुंच रही है विभागीय योजनाएं :भा0कि0यू

अंतिम छोर पर बैठे किसान को भी मिले सरकारी योजनाओं का लाभ।भारतीय किसान यूनियन (भानु )के जिला अध्यक्ष नवीन करायत के नेतृत्व मे किसान यूनियन पदाधिकारी आजकल लोहाघाट क्षेत्र के गांव गांव जाकर किसानो की समस्या को देख रहे हैं तथा किसानों से समस्या तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। आज सोमवार को भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष नवीन करायत, उपाध्यक्ष ,राजकिशोर शाह तथा जिला मीडिया प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया अपने भ्रमण के दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी।किसान नेताओं ने कहा सबसे बड़ी समस्या आज जंगली जानवरों की है इसके बारे में सरकार के द्वारा गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है। किसान नेताओं ने कहा आज सरकार के द्वारा किसानों के हित में चलाई गई योजनाओं का लाभ क्षेत्र के कुछ ही किसानों को मिल पा रहा है। पर दूरस्थ क्षेत्र के जो छोटे-छोटे किसान है उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा है ।जिस कारण क्षेत्र के छोटे किसान काफी मायूस है। उन्होंने कहा कई किसानों के द्वारा अपना पैसा खर्च कर खूबसूरत बगीचे तैयार किए हैं जिन पर वह काफी मेहनत कर रहे हैं उन किसानों को भी विभागों से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान नेताओं ने कहा संबंधित विभाग कुछ किसानों तक सीमित रह गए कुछ ही किसानों का विकास विभागों के द्वारा किया जा रहा है। किसान नेताओ ने कहा जल्द मामले को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी ।किसान नेताओं ने कहा जब तक अंतिम छोर में बैठे किसान तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचेगा तो चंपावत जिला कृषि के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पाएगा। उन्होंने शासन प्रशासन से योजनाओं के माध्यम से किसानों के जीवन स्तर को उठाने की मांग की है ।कहा भारतीय किसान यूनियन मजबूती के साथ किसानों की लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान गंगा दत्त जोशी,मनोज बंगोली आदि किसान मौजूद रहे।

जरूरी खबरें