Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पासम नगरूघाट (बलुटा) सड़क से हटा मलवा वाहन चालकों व जनता को राहत

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 19, 2026

पासम नगरूघाट (बलुटा) सड़क से हटा मलवा वाहन चालकों को राहत चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की पीएमजीएसवाई की सीमांत पासम नगरूघाट ( बलुटा) सड़क मे लंबे समय से सड़क किनारे पड़ा मलवा दुर्घटनाओं को दावत दे रहा था। मलवे के कारण सड़क भी काफी सकरी हो गई थी। जिस कारण वाहन चालकों को वाहन का संचालन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मामले में जिलाधिकारी के द्वारा पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाने के निर्देश दिए गए थे। डीएम के निर्देश पर विभाग के द्वारा कार्रवाई की है।अभियंता हयाद कोहली के द्वारा रविवार को मौके पर जाकर जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे पड़े मलवे व पत्थरो को हटा कर समस्या का समाधान करते हुए वाहन चालकों व जनता को राहत दी है।

जरूरी खबरें