Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शिवज्यू मंदिर बिसंग मे शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 19, 2026

शिवज्यू मंदिर बिसंग मे शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के प्राचीन शिवज्यू मंदिर में क्षेत्र वासियों के सहयोग से कुमाऊनी भाषा में चल रहे शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन आज रविवार को भक्तों की भारी भीड़ रही। कथा व्यास पत्रकार बाबा आदित्य दास (ललित प्रसाद पांडे) के द्वारा भक्तों को कुमाऊनी भाषा में शिव महापुराण की कथा सुनाई गई। जिसका भक्तों के द्वारा भरपूर आनंद लिया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू फर्त्याल ने बताया विषम क्षेत्र की जनता के सहयोग से शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र की जनता बढ़ चढ़कर सहयोग कर रही है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर शिव महापुराण कथा का आनंद लेने की अपील की है।

उन्होंने बताया आज मुख्य जजमान के रूप में कैलाश सिंह और राजेंद्र सिंह फर्त्याल मौजूद रहे। उन्होंने बताया 23 जुलाई को विशाल भंडारे के साथ शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का समापन किया जाएगा।

जरूरी खबरें