Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: लोहाघाट:कांग्रेस नेता गिरधर अधिकारी ने पुलिस प्रशासन की मदद से भाजपा पर लगाए गुंडागर्दी करने के गंभीर आरोप 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 21, 2025
कांग्रेस नेता गिरधर अधिकारी ने पुलिस प्रशासन की मदद से भाजपा पर लगाए गुंडागर्दी करने के गंभीर आरोप चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होते ही लोहाघाट में माहौल गर्मा गया है मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी के पिता और कांग्रेस नेता गिरधर सिंह अधिकारी ने मीडिया को दिए गए बयान में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस प्रशासन की सह पर खुलेआम गुंडागर्दी कर चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेवजह पकड़ कर प्रताड़ित कर रही है और भाजपा के लोगों को खुलेआम छूट दे रखी है जिनके द्वारा नगर में भय का माहौल पैदा किया जा रहा है उन्होंने नगर की जनता से भाजपा की इस गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर जीत दिलाने की अपील की है उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता रात-रात भर घूम कर हुड़दंग मचा रहे हैं पर पुलिस प्रशासन खामोश बैठा हुआ है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ढूंढ ढूंढ कर टारगेट बनाया जा रहा है

जरूरी खबरें