Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

सूचना

: लोहाघाट:बादल फटने से पंचेश्वर क्षेत्र में भारी तबाही झूला पुल खतरे की जद में बुलेरो व बाइक बही कई भवन खतरे की जद में ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 13, 2024
बादल फटने से पंचेश्वर क्षेत्र में भारी तबाही झूला पुल खतरे की जद में बुलेरो व बाइक बही कई भवन खतरे की जद में ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार शुक्रवार दोपहर पंचेश्वर क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मची है भारी मात्रा में मलवा व पानी पंचेश्वर में घुस गया जिससे सड़क किनारे बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए लगाई गई खीमानंद सुतेरी की बुलेरो व गणेश सिंह की बाइक बह गई तथा कई भवनों को भारी खतरा पैदा हो गया है भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने बताया बादल फटने से पंचेश्वर क्षेत्र में तबाही मची है पंचेश्वर सड़क जगह जगह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है पंचेश्वर का हर जगह से संपर्क कट चुका है लोगों के खेत खलिहान पूरी तरह तबाह हो गए है उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाने की मांग की है वहीं ग्रामीण तबाही से दहशत में है सरयू नदी झूला पुल के पास बह रही है जिससे झूला पुल को खतरा पैदा हो गया है पंचेश्वर क्षेत्र में हर जगह तबाही तबाही नजर आ रही है ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है

जरूरी खबरें