Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बंतोली में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार दो लोगों की मौत तीन गंभीर रूप से घायल। जिंदा जला वाहन स्वामी

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 19, 2026

बंतोली में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार दो लोगों की मौत तीन गंभीर रूप से घायल। जिंदा जला वाहन स्वामी

वाहन में लगी भीषण आग जिंदा जला वाहन स्वामी।

डीएम के निर्देश पर घायलों के लिए की जा रही है एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था।

एडीएम व एसडीएम मौके पर दुर्घटना का लिया जायजा

हल्द्वानी से जौरासी जा रही थी टाटा पंच 4 जून को खरीदी थी कार।

आज सुबह सीआरपीएफ जवान बलदेव कुमार अपनी पत्नी दो बच्चों व अपने जेठू राजेंद्र कुमार के साथ हल्द्वानी से अपने गांव जौरासी की और हंसी खुशी जा रहे थे। लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग उनकी कार बंतोली के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है तो एक महिला सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। सूचना पर अपर जिला अधिकारी चंपावत के0एन 0गोस्वामीएसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर कठिन रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू अभियान में स्थानीय युवाओं की भूमिका बेहद सराहनीय रही। अपनी जान जोखिम में डालकर 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर घायलों की जान बचाई गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में आग लग गई जिसमें वाहन स्वामी बलदेव कुमार की जिंदा जलने से मौत हो गई तथा वाहन चला रहे राजेंद्र कुमार भी दुर्घटना में मारे गए। महिला व दो बच्चे वाहन से बाहर छटक गए जिस कारण उनकी जान बच गई ।एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने बताया दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस व फायर टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को निकाल कर 108 के माध्यम से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है उन्होंने बताया गंभीर रूप से घायलों के लिए डीएम चंपावत के निर्देश पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। दुर्घटना में बलदेव कुमार और राजेंद्र कुमार की मौके पर मौत हो गई है तो वही बलदेव कुमार की पत्नी नीतू व दो बच्चे आरव व अक्षिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा काफी दर्दनाक था। प्रभारी थाना अध्यक्ष कुंदन सिंह बोरा ने बताया पुलिस ने दोनों सवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तो वही दुर्घटना में घायल बलदेव कुमार के शव को कटर की मदद से बाहर निकाल गया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया तीनों घायलों की स्थिति गंभीर है उनका उपचार चल रहा है।रेस्क्यू अभियान में मनोज फर्त्याल, कमल, गोविंद सिंह रावल, योगेश भीड़ापानी नैनीताल, राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी,खंड विकास अधिकारी अवनीश कुमार उपाध्याय, पंचदेव पांडे,ग्राम प्रधान बंतोली नारायण सिंह फर्त्याल, पीयूष, साहिल,दीपक, चंचल सिंह ,रमेश सिंह, त्रिलोक सिंह राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार, ललित खोलिया,पीआरडी ओम प्रकाश ,वीरेंद्र मेहता, एडिशनल एसआई लाल सिंह अधिकारी, हेड कांस्टेबल हेमंत लूंठी , पवन भट्ट, मोहन जुकरिया, विजय रजवार, रिक्रूट कांस्टेबल विजेंद्र, गोताखोर गगन, एडिशनल एसआई धर्मेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल दीवान राम टम्टा,, हेड कांस्टेबल मोहन मर्तोलिया, होमगार्ड नारायण दत्त के अलावा एसडीआरएफ के साथ-साथ फायर टीम के प्रभारी सुनील जोशी ,लीडिंग फायरमैन कुंदन सिंह ,फायरमैन गोविंद मनराल ,अनवर अली, राजेंद्र जोशी, हिमांशु कुमार ,पारस वर्मा ,प्रियंका बिष्ट आदि शामिल रहे। रेस्क्यू अभियान मे सबसे पहले बोतड़ी निवासी गोविंद सिंह रावल,मनोज फर्त्याल, राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष जगदीश अधिकारी, पंचदेव पांडे, कमल, बिपिन पांडे, भीड़ापानी निवासी योगेश, ग्राम प्रधान बंतोली नारायण फर्त्याल आदि गहरी खाई मे उतरे। छात्र नेता साहिल अधिकारी के द्वारा 112 को दुर्घटना की सूचना दी गई। बंतोली के युवाओं की भूमिका सराहनीय रही।

जरूरी खबरें