Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा की एकतरफा जीत विपक्ष का दूर दूर तक नहीं पता मतदाता को बूथ तक लाना कार्यकर्ता की जिम्मेदारी:सुरेशजोशी 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 17, 2025
भाजपा की एकतरफा जीत विपक्ष का दूर दूर तक नहीं पता मतदाता को बूथ तक लाना कार्यकर्ता की जिम्मेदारी:सुरेशजोशी नगर निकाय चुनाव में अब एक हफ्ते से कम का समय बच गया है चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कल 18 जनवरी को मुख्यमंत्री का लोहाघाट में प्रस्तावित रोड शो है तो वही आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने लोहाघाट मे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की बैठक में जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा लोहाघाट में भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा की एक तरफ जीत है उन्होंने कहा विपक्ष का दूर-दूर तक पता नहीं है भाजपा ने योग्य प्रत्याशी गोविंद वर्मा को चुना है कहा जिस प्रकार देश व प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में तरक्की पर तरक्की करते जा रहा है उसी प्रकार लोहाघाट नगर भी गोविंद वर्मा के नेतृत्व में विकास के नए आयाम लिखेगा उन्होंने कहा भाजपा जो वादा करती है वह निभाती है उन्होंने कहा जल्द नगर की सरयू लिफ्ट पेयजल योजना में कार्य शुरू होगा, अस्पताल में चिकित्सकों की कमी दूर की जाएगी तथा भूमि फ्री होल्ड के मामले में जल्द ही कोई निर्णय होगा साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा प्रत्येक मतदाता को बूथ तक लाना उनकी जिम्मेदारी है तथा समय कम है सभी कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी गोविंद वर्मा के लिए की जान से जुट जाएं उन्होंने लोहाघाट की जनता से कमल के फूल को खिलाने की अपील की है जोशी ने कहा चंपावत जिले में सभी भाजपा प्रत्याशी जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से जीत दर्ज कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रहे हैं साथ ही उन्होंने कल के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को जोरदार तैयारी करने के निर्देश दिए वही मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं तो विपक्षी खेमों में हलचल मची है बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय, भाजपा पत्याशी गोविंद वर्मा, जीवन गहतोड़ी, सतीश पांडे, सतीश खर्कवाल, सुरेंद्र बोहरा, मोहन पाटनी , मनोज राय सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें