Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अंकिता प्रकरण को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने कांग्रेस का फूंका पुतला।

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 27, 2025

अंकिता प्रकरण को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने कांग्रेस का फूंका पुतला।

कांग्रेस पर लगाए धामी सरकार व भाजपा नेताओं को बदनाम करने के आरोपउत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड को लेकर चल रही उथल-पुथल व आरोप प्रत्यारोप के बीच आज शनिवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी पर भाजपा सरकार व भाजपा नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में लोहाघाट के वीर कालू सिंह चौराहे पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज कुमार ने कहा प्रदेश में कांग्रेस का अस्तित्व समाप्ति की ओर है अपना अस्तित्व बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा अनुसूचित जाति की महिला को मोहरा बनाकर भाजपा नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी करते हुए बेबुनियादी आरोप लगाए जा रहे हैं । कहां आरोपो में कोई सच्चाई नहीं है। कांग्रेस सिर्फ अपना अस्तित्व बचाने के लिए इस प्रकार के षड्यंत्र रच रही है।अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस अपने मनसूबो में कभी कामयाब नहीं होगी प्रदेश की जनता सब जानती है। उन्होंने कहा अंकिता हत्याकांड में धामी सरकार के द्वारा निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाई गई है और वह आज आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। कहा कांग्रेस अनुसूचित जाति की महिला को हथियार बनाकर मुद्दा विहीन राजनीतिक कर रही है जो धामी सरकार को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश है जिसका भाजपा अनुसूचित मोर्चा पूरा विरोध करता है। कहा कांग्रेस के इस षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा अगर उस महिला के पास ऐसे साक्ष्य है तो वह माननीय न्यायालय में उन्हें दिखाएं। पुतला दहन में अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,दीपक कुमार टम्टा ,आयुष कुमार ,अशोक कुमार ,विपिन कुमार, कमल किशोर ,भैरव, लोहित खोलिया, गौरव पांडे ,मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर ,सभासद आरती गोरखा, बलवंत गिरी ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें